राज्यसभा में विदेश मंत्रालय का खुलासा, सांसदों के सवाल पर खर्च, MoUs और FDI से जुड़ी जानकारी दी गई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च को लेकर केंद्र सरकार ने संसद में विस्तृत जानकारी साझा की है। गुरुवार को राज्यसभा में विदेश मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2021 से अब तक प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर कुल करीब 74.5 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी। यह जवाब संजय सिंह और डॉ. वी. शिवदासन द्वारा पूछे गए अतारांकित प्रश्न संख्या 2172 के उत्तर में दिया गया।
सांसदों ने वर्ष 2021 से अब तक प्रधानमंत्री की प्रत्येक विदेश यात्रा पर हुए खर्च, यात्राओं के दौरान हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों (MoUs) तथा उन यात्राओं के बाद भारत में आए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) से संबंधित जानकारी मांगी थी।
विदेश मंत्रालय ने अपने लिखित उत्तर में प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं का वर्षवार विवरण और उन पर हुए कुल व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए संबंधित जानकारी सदन के पटल पर रखी।
0 टिप्पणियाँ