Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, झांसी के पास हुआ भीषण एक्सीडेंट

झांसी। माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने कुछ साथियों के साथ जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। इसी दौरान झांसी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर कार की उसी ओर हुई, जहां अबान अहमद बैठे थे। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई।

दुर्घटना में मोहम्मद जैद, मोहम्मद उमर समेत एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ