संदेश

भीम आर्मी एवं आसपा कार्यकर्ताओं ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा

चित्र
राहत कार्यों का लिया जायजा, किसानों के क्षतिपूर्ति के मुआवजा की मांग   किया   चंदौली , भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के जिला इकाई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. राहत कार्यों का जायजा लिया. वहीं जिला प्रशासन से किसानों के हुए क्षतिपूर्ति के उचित मुआवजा की मांग किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार के साथ सिद्धार्थ प्राण बाहु, आकाश जाटव, शनि राव, शेरू निगम, दीवाकर जाटव, रेवती रमण, पंकज कुमार गौतम सहित अन्य रहे. फोटो : भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों से बात चीत करते हुए  इन दिनों गंगा में बाढ़ का व‍िकराल रूप लगातार बढ़ता ही जा रहा है. जिले के कई दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. संपर्क मार्ग टूटने से गांवों का आपसी आवागमन ठप हो चुका है. ऐसे में ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों की तैनाती की है. नावों से राशन, दवाएं पशुओं को चारे और जरूरी सेवाओं उनके तक पहुचाया जा रहा है. जिसका जायजा लेने के लिए आज भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर...

डॉक्टर ने पर्ची पर लिखा पांच दवा तो स्टोर बाबू ने एक ही दिया और बोला बाकी बाहर से ले लेना-पिंटू पाल

चित्र
कहा,  मरीजों को थोपा जा रहा आर्थिक बोझ, कब होगा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार,मामला चंदौली जिला अस्पताल का है   चंदौली, सटीक संवाद । पंडित कमला पति त्रिपाठी जिला संयुक्त अस्पताल में जब डॉक्टर ने पर्ची पर पांच दवाएं लिखी तो स्टोर बाबू ने एक ही दवा दिया और बोला कि बाकि सभी बाहर से ले लेना. कमीशनखोरी के चक्कर में मरीजों और उनके साथ में आए तीमारदारों खासकर गरीब मरीजों को जानबूझकर आर्थिक बोझ थोपा जा रहा है. जीवन रक्षक निःशुल्क दवाएं लेने के चक्कर में आए मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं. भले ही अस्पताल में वे दवाएं उपलब्ध हों. बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करने वाली योगी सरकार सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में पदस्थ इन डॉक्टरों में सुधार कब लायेगी? उक्त बातें भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने जिला अस्पताल पर बुधवार को कहा.  उन्होंने आरोप लगाया कि आज वह अपने कान में हुए इन्फेक्शन का इलाज कराने जब चंदौली जिला अस्पताल पहुंचे तो नाक कान और गला विशेषज्ञ डॉ तृप्ति अग्रवाल द्वारा उनकी पर्ची पर पांच दवाएं लिख...

सकलडीहा पीजी कालेज ने निकाला तिरंगा रैली

चित्र
शिक्षक कर्मचारी और छात्रों ने लिया हिस्सा, आगे भाषण, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता के अलावा अन्य कार्यक्रम होंगे- प्राचार्य  चंदौली, सटीक संवाद।  सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार "हर घर तिरंगा- 2025" कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई. जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया.आगे भाषण, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता के अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे. यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होना है, जिसमें पहला चरण 2- 8 अगस्त, द्वितीय चरण, 9 -12 अगस्त एवं तृतीय चरण 13 -15 अगस्त 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. महाविद्यालय के प्राचार्य जी ने बताया की आने वाले दिनों में भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता के अलावा अन्य कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के माध्यम से कराया जाएगा. जिसमें छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.  इस ...

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, हालात बेहद भयावह

चित्र
कई लोगों के लापता होने की आशंका, संपत्ति को भारी नुकसान  उत्तराखंड, सटीक संवाद । उत्तरकाशी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच खीर गंगा में मंगलवार को बादल फट गया और हालात बेहद भयावह हो गई. देखते ही देखते धराली बाजार मलबे में तब्दील हो गया और कई लोगों के लापता होने की आशंका है, जबकि संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचा है. जिला प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा हुआ है. फोटो: धराली बाजार मलबे में तब्दील  प्रशासन की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया-दिनांक 05 अगस्त 2025 को जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्रान्तर्गत खीर गाड़ का जलस्तर अत्यधिक वर्षा के कारण अचानक बढ़ गया. जिससे धराली कस्बे में नुकसान की सूचना प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर एसडीआरएफ उत्तराखंड, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग एवं आर्मी सहित आपदा प्रबंधन की समस्त टीमें घटनास्थल हेतु तत्काल रवाना हुईं. भारतीय मौसम विज्ञान संगठन (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में और भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे स्थानीय निवासी और अधिकारी चिंतित हैं. अधिकारियों ने देहरादून और हरिद्वार सहित कई जिलों में स्कूलों को बंद रखन...

बिहार में शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू होगी- नीतीश कुमार

चित्र
पहले बिहारी फिर बाहरी को मिलेगा मौका, अभ्यर्थियों की मांग पर फैसला शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है पटना, सटीक संवाद । बिहार में शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू होगी. अब पहले बिहारी फिर बाहरी को मौका मिलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी. अपने एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं.यह फैसला अभ्यर्थियों की मांग पर लिया है. शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है. यह टीआरई -4 से ही लागू किया जाएगा. वर्ष 2025 में टीआरई -4 एवं वर्ष 2026 में टीआरई -5 का आयोजन किया जाएगा. टीआरई -5 के आयोजन के पूर्व एसटीईटी का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है. बिहार में डोमिसाइल नीति को लागू करने की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी सड़कों पर कई बार उतर चुके हैं. 'डोमिसाइल नहीं तो वोट नहीं' का नारा भी लगा च...

सकलडीहा में शराब ठेका के बगल का प्राचीन कुआं बन रहा मौत का सौदागर- पिंटू पाल

चित्र
दया राजभर की मृत्यु से आमजन में बना भय, जालीदार ढक्कन लगाने की मांग  चंदौली, सटीक संवाद । जिले के सकलडीहा में अंग्रेजी शराब ठेका के बगल का प्राचीन कुआं लोगों के मौत का सौदागर बन रहा है. पूर्व में दया राजभर की इस कुएं में गिरने से हुई मौत से आमजन में भय बना हुआ है. इसको लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपकर जल्द ही जालीदार ढक्कन लगाने की मांग किया है. बीडीओ ने एक सप्ताह के अंदर जाली लगाने का आश्वासन दिया है .   ज्ञातव्य हो कि सकलडीहा कमालपुर मार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकान के बगल में प्राचीन कुआं स्थित है. जो खुला हुआ है और बिना किसी उपयोग का है. कुआं के खुला होने के कारण पूर्व में कई घटनाएं हो चुकी है. बीते 17 जुलाई को 65 वर्षीय दया राजभर की इस कुएं में गिरने से मृत्यु हो चुकी है. तब से आमजन में काफी भय बना हुआ है.  भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल और जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने लोगों की मंशा पर इस कुएं पर जालीदार ढक्कन लगाने की मांग को लेकर सकलडीहा तहसील द...

यूपी में मेटिस के साथ मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने किया प्रवेश

चित्र
आईसीयू और आधुनिक सर्जिकल सुविधाओं से है लैस, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार चंदौली, सटीक संवाद । उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मेटिस-द मेडिसिटी हॉस्पिटल के साथ रणनीतिक नैदानिक साझेदारी कर मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने औपचारिक प्रवेश किया है. जो आईसीयू और आधुनिक सर्जिकल सुविधाओं से है लैस है. इस साझेदारी से मारेंगो का नेटवर्क अब 1700+ बेड और 5 अस्पतालों तक विस्तृत हो गया है. इससे आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा. 200 बिस्तरों वाला मेटिस हॉस्पिटल पूर्वांचल, पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक उन्नत तृतीयक देखभाल केंद्र है, जो मॉड्यूलर ओटी, 24x7 इमरजेंसी, आईसीयू और आधुनिक सर्जिकल सुविधाओं से लैस है. भविष्य में इसे 350 बेड तक विस्तार देने की योजना है. अब मेटिस का संचालन मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स के हाथ में होगा, जिससे तकनीकी दक्षता, गुणवत्तापूर्ण प्रशासन और रोगी-आधारित देखभाल प्रणाली लागू होगी. इससे आसपास के जिलों के मरीजों को सुपर-स्पेशलिटी सेवाएं किफायती और सुलभ रूप में मिल सकेंगी. मारेंगो के सीईओ डॉ. राजीव सिंघल ने इसे उत्तर भारत में विस्तार...

प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित

चित्र
उत्कृष्ट कार्य के लिए पाए प्रशस्ति पत्र, विद्यालय और ग्रामीणों में हर्ष चंदौली, सटीक संवाद । जिले के सकलडीहा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर को शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और नीति आयोग के अधिकारी के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस उपलब्धि पर विद्यालय और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया. ज्ञातव्य हो कि नीति आयोग के निर्देशानुसार चंदौली जिला प्रशासन की ओर से आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में जिलाधिकारी चंदौली ,मुख्य विकास अधिकारी और विधायक पंडित दीनदयाल नगर रमेश जायसवाल सहित जिले के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसी क्रम में सकलडीहा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर को जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और नीति आयोग के अधिकारी महोदय के हाथों प्राप्त हुआ.  जिससे विद्यालय और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया. इ...

चंदौली का लाल दंतेवाड़ा में लहराया परचम

चित्र
राज्य स्तरीय योगासन स्पर्धा में जीता 2 स्वर्ण पदक, सुरक्षा बलों के जवानों के लिए बना प्रेरणा श्रोत  चंदौली, सटीक संवाद । जिले के धानापुर क्षेत्र के दिया गांव निवासी गोरखनाथ यादव ने छत्तीसगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक जीत कर जनपद सहित सुरक्षा बलों में सेवा कर रहे जवानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है. उनके इस उपलब्धि पर उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने बधाई दी है तथा आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी हैं. बता दें कि दिया गांव के किसान दयाराम यादव के तीन पुत्र हैं. बड़े पुत्र संजय यादव घर पर ही रहकर खेती बारी का काम करते हैं. दूसरे पुत्र अरविंद यादव प्राइवेट जॉब में हैं और तीसरे पुत्र गोरखनाथ यादव कासोली जिला दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ में 17वीं बटालियन में आईआरबी में आरक्षक क्रमांक 359 पर पदस्त हैं.   रायगढ़ ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा  25 से 27 जुलाई तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2025 बालक वर्ग आयोजित हुई. प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 33 जिलो...

तू चलेगा डाढ़ डाढ़ तो मैं चलूंगा पात पात

चित्र
चन्दौली पुलिस ने चार लाख कराया वापस, खाता धारकों से हुए थे फ्रॉड चंदौली, सटीक संवाद । जिले की थाना साइबर क्राइम टीम ने यह कहावत चरितार्थ कर दिया कि तू चलेगा डाढ़ डाढ़ तो मैं चलूंगा पात पात. खाताधारकों से फ्रॉड हुए कुल 4,22,700 रुपये विभिन्न तिथियों में वापस कराया है. फ्रॉड हुए रूपये वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लाया है. प्रभारी थाना साइबर क्राइम राम जन्‍म यादव के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा आवेदक नसीम अहमद का 5000, अनिल यादव का 25000, संदीप यादव का 23000, आनन्‍द कुमार का 6000, सोनी का 50000, संध्‍या कुमारी का 6400, गुलामें मो० मुस्‍तफा का 3000, भूपेश कुमार सिंह का 10000, प्रज्ञान त्रिपाठी का 28000, अब्‍दुल र‍हमान का 79000, संजय कुमार का 10000, अजय चौरसिया का 11000, मो० शाहिद का 55000, राजेश गोंड का 10000, मो० कैफ का 16000, अबू तालिब का 35300 तथा ओम प्रकाश जायसवाल का 50000 की धनराशि विभिन्‍न तिथियों में वापस कराया गया. उक्‍त सभी पीडित जनपद चन्‍दौली के रहने वाले है.  साथ ही शिविर पुलिस लाइन चन्‍दौली के नवीन सभागार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम...