बाबा साहब ने वंचितों की दयनीय स्थिति सुधारने के लिए शिक्षा व आरक्षण की व्यवस्था दी थी -अर्जुन आर्या
आज लोगों को सरकार गर्त में डाल रही, पाठशाला को बंद कर मधुशाला की दुकान बढ़ा रही चंदौली, जिले के सदर ब्लॉक अंतर्गत रामपुर (करनपुर) में बुद्ध ज्योति डॉ अंबेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में संविधान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने की रविवार को योजना बनाई गई. संगोष्ठी की शुरुआत सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. फोटो: अर्जुन प्रसाद आर्य रामपुर में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दरअसल लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के बैनर तले वर्ष 2008 से जिले में संविधान दिवस 26 नवंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. बाबा साहब के विचारों को वक्ताओं द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला जाता है. इस दौरान उपस्थित वृद्धजनों में कंबल वितरण और विशिष्ट जनों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाता है. फोटो; संगोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्धजन व अन्य संगोष्ठी को संबोधित करते हुए लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्य ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कलम रूपी हथियार से लैस...