संदेश

चार माह का राशन डकार गया कोटेदार

चित्र
ऑफिसों का चक्कर लगाता रहा फरियादी, शिकायत के 20 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, जिला पूर्ति अधिकारी दिए गैर जिम्मेदाराना बयान  चंदौली । जिले के बरहनी ब्लॉक के महारानी बाकरपुर के कार्ड धारकों ने चार माह का राशन कोटेदार पर डकार जाने का आरोप लगाया है।फरियादियों का कहना है कि कार्यालयों का चक्कर लगाता रहे। शिकायत के 20 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। फोटो: सांकेतिक फोटो  जबकि इसकी शिकायत अधिकारियों सहित आईजीआरएस पर कई बार किया गया, लेकिन कोटेदार पर इसका कोई असर नहीं हुआ और अंगूठा लगवाकर राशन देने से मना कर दे रहा है।  वहीं गरीबों के इस राशन में जमकर घटतौली भी कर रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी मनीष बिक्रम ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। पूछा जाने पर बताया कि एसडीएम सदर का मामला है, वही बता सकते है।  उनके इस बयान से सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीड़ितों की शिकायत को वह कितने गंभीरता से ले रहे हैं। वहीं कोटेदार सुभाष कौशल ने बताया कि केवल एक महीने का राशन बकाया है।

चंदौली में एलएलबी का छात्र नकल करते पकड़ाया, रिस्टीकेट

चित्र
परीक्षार्थियों में अफरा-तफरी मच गई, कुल पांच छात्र विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय मुग़लसराय के पकड़े गए  चंदौली । विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय मुग़लसराय का एलएलबी का छात्र सोमवार को नकल करते पकड़ा गया, जिसे उड़ाका दल टीम ने रिस्टीकेट कर दिया. इस दौरान परीक्षार्थियों में अफरा-तफरी मच गई. अब तक कुल पांच छात्र विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय मुगलसराय के पकड़े जा चुके हैं. जनपद चंदौली से उड़ाका दल की टीम में प्रोफेसर विजेंदर सिंह सकलडीहा पीजी कॉलेज एवं सदस्य डॉ संदीप जायसवाल एवं डॉ नीरज कुमार के नेतृत्व में कार्यरत है. विश्वविद्यालय की परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचारू पूर्ण संपन्न कराने हेतु उड़ाका दल की टीम लगातार जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण हेतु दौरा कर रही हैं. अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ 16 दिसम्बर से विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षाएं भी शुरू हो गई है, जिसके लिए जनपद में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. एलएलबी की परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए अब तक कुल पांच परीक्षार्थी विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय मुग़लसराय में पकड़े गए जिसे उड़ाका दल की टी...

कुपोषण को कम करना सरकार की प्राथमिकता है- डीएम

चित्र
कुपोषण बच्चों की पहचान करें, उन्हें एनआरसी केंद्र में भर्ती कराएं, तीन माह में परफॉर्मेंस सुनिश्चित करें चंदौली । जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सोमवार को जिला पोषण- कन्वर्जेन्स समिति की बैठक बुलाकर बिंदुवार समीक्षा की. कुपोषण को कम करने और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. बताए कि कुपोषण को कम करना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा. बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अभियान चलाकर सैम-मैम (कुपोषण बच्चों) की पहचान करें और उन्हें एनआरसी केंद्र में भर्ती कराएं और उनका बेहतर इलाज करते हुए आगामी तीन माह में सामान्य स्वास्थ्य लाभ की श्रेणी में लाने हेतु निरन्तर मेहनत करते हुए परफॉर्मेंस सुनिश्चित करें. इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों के नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण पर भी जोर दिए.  आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से निगरानी रखी जाए और पोषण पोटली का वितरण सुनिश्चित किया जाए.पोषण से संबंधित प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ मिले और सभी आंगनबाड़ी केंद्र सक्र...

डीएम ने गौशालाओं के जानवरों की सुरक्षा, बचाव और बेहतर प्रबंध के लिए बुलाई बैठक

चित्र
अधिकारियों को गौशाला का नियमित  निरीक्षण करने, सभी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिए चंदौली।  जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने गोशालाओं के जानवरों की सुरक्षा, ठंड से बचाव और बेहतर प्रबंधन के लिए सोमवार को समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें गोवंश के लिए काऊ-कोट, पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था करने, और साफ-सफाई, बीमार पशुओं के इलाज एवं सभी गौवंश आश्रय स्थलों का बेहतर संरक्षण हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कड़े निर्देश दिये. वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के द्वारा बेहतर मानिटरिंग में शिथिलता बरतने एवं कठौरी के चिकित्सक द्वारा प्रतिदिन भ्रमण न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया. उन्होंने कहा किसी गौशाला में कोई कमी और लापरवाही मेरे संज्ञान में न आएं. जानवरों के हेल्थ से कोई लापरवाही बर्दाश्त नही होगी.  अधिकारियों को नियमित गौशाला निरीक्षण और सभी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिए. निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए कैटिल कैचर के माध्यम से सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के हॉटस्पॉट चिन्हित कर संरक्षण का निर्देश दिए. गौशाला में हरा चारा, नेपियर बुवाई की स्थिति की भी ...

सस्ते गल्ले की दुकान निरस्त, कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

चित्र
चार माह का डकार गया था राशन, ग्रामीणों से अंगूठा लगवाता रहा                              चन्दौली, जिले के धानापुर ब्लॉक के अवही गांव की सस्ते गल्ले की दुकान निरस्त कर कोटेदार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर हुई है. ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि कोटेदार रामअवतार द्वारा चार माह तक उनसे अंगूठा लगवाया जाता रहा, परन्तु उन्हें राशन नहीं मिला है. सबका राशन कोटेदार अकेले डकार गया है. जांच में आरोप सत्य पाया गया. जिस आधार पर कार्रवाई हुई है. शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर आपूर्ति विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जांच की. जांच में पाया गया कि उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप सही थे और विगत चार माह से अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन का वितरण नहीं किया गया था. जांच के दौरान आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने आपूर्ति सहायक नितिन कुशवाहा के साथ निरीक्षण किया. मौक...

आखिरकार क्या वजह रही कि चंदौली पुलिस मुट्टून यादव और रोहितास पाल को न्याय नहीं दिला सकी-पिंटू पाल

चित्र
क्या वाकई सत्ता के इशारे पर नाच रही है चंदौली पुलिस?, बड़ा आंदोलन की दी चेतावनी, जिला प्रशासन होगा जिम्मेदार  चंदौली । किसान नेता पिंटू पाल ने योगी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल किया है कि आखिरकार क्या वजह रही कि पुलिस मुट्टून यादव और रोहितास पाल को न्याय नहीं दिला सकी. क्या वाकई सत्ता के इशारे पर चंदौली पुलिस नाच रही है? क्या'जेकर राज ओही कै दोहाई' या 'मारे बरियरा रोवै न दे', या 'जेकर लाठी ओही कै भैंस' कहावत योगी पुलिस सच में चरितार्थ कर रही है. क्या अब इसी तरह दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यको और आदिवासियों को निशाना बनाकर गोलियों से छलनी किया जाता रहेगा?. क्या इसी तरह सरकार जातीय हिंसा भड़काकर सूबे में उन्माद पैदा करती रहेगी?. लोकतंत्र को तड़पा तड़पा कर कुचलेगी. प्रदेश की जनता अब योगी सरकार से सवाल पूछ रही है. लेकिन जवाब तो ये देंगे नहीं. क्योंकि ये खुद सरकार हैं? जवाब क्यों देंगे. उन्होंने बताया कि जहां एक तरफ योगी सरकार प्रदेश को उत्तम प्रदेश और अपराध मुक्त बताने, और गुंडे माफियाओ, अपराधियों का सफाया हो गया है. यह कहकर अपने मुंहे मियां मिट्ठू बनने...

चंदौली में 20 लाख की अवैध शराब बरामद

चित्र
गाड़ी में चालक खलासी नहीं थे, बिहार के लिए की जा रही थी सप्लाई   चंदौली । रविवार की देर रात मुखबिर ने सदर थाने की पुलिस को सूचना दिया कि थाने के ठीक सामने नेशनल हाइवे पर RJ11GC8146 नंबर की एक कन्टेनर वाहन खड़ी है, जो खराब हो गई. उसमें गैर प्रान्त की निर्मित अवैध अग्रेजी शराब लदी है.  पुलिस पहुंची तो उसमें चालक और खलासी दोनों नहीं थे. कंटेनर की तलाशी ली तो गाड़ी में 1809 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है. वही वाहन स्वामी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गाड़ी सीज कर दिया गया. बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उ.नि.रावेन्द्र सिंह, उ0नि0 तरूण कुमार कश्यप, का0 अरविन्द कुमार, का0 रूपेश दूबे, का0 सत्य प्रकाश मौर्य शामिल थे. इस बाबत क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि शराब की खेप बिहार राज्य के लिए सप्लाई की जा रही थी. वाहन स्वामी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया.

सकलडीहा के गालीबाज दरोगा पर तीन बाद भी कार्रवाई नहीं

चित्र
खाकी की हो रही किरकिरी, सीओ ने भेज दी है जांच रिपोर्ट  चन्दौली , जिले के सकलडीहा कोतवाली में तैनात दरोगा लक्ष्मीकांत मिश्रा का एक फरियादी को गाली देते वीडियो तीन दिन पहले शुक्रवार को वायरल हुई थी, जिसमे दरोगा फरियादी को मां को गाली देते और एक हजार जूते मारकर जूतों की माला पहनाने की बात कह रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद चारो तरफ पुलिस की किरकिरी होने लगी. एसपी ने सीओ से जांच कराई. जांच रिपोर्ट भी सीओ ने एसपी को भेज दी. लेकिन अभी तक आरोपी दरोगा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. दरअसल सकलडीहा कोतवाली में तैनात बीट दरोगा लक्ष्मीकांत मिश्रा एक मामले में शिकायत लेकर पहुचे फरियादी पर बिफर पड़ते है. उन्होंने ना सिर्फ उसे मां की भद्दी-भद्दी गालियां दी. बल्कि एक हजार जूते मारकर जूतों की माला पहनाने को कहा. दरोगा का यह कृत्य अनैतिक और अमर्यादित तो है ही. यह पूरे पुलिस व्यस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे.  लोग कह रहे है कि सरकार और उच्चाधिकारी जहा पुलिस को आमजनता से मित्रवत व्यवहार करने की पाठ पढ़ा रही है. वही सकलडी...

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में कई गड़बड़ियां आई सामने

चित्र
कैग की रिपोर्ट ने धांधली को किया उजागर, 34 लाख से ज्यादा युवाओं का पैसा लटका - अजय राय एआईपीएफ ने पहले ही कौशल विकास मंत्रालय देख रहें चंदौली सांसद व निवर्तमान मंत्री के समक्ष उठाया था सवाल   चंदौली। केंद्र सरकार की स्किल योजना ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ (PMKVY) में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं. सीएजी की रिपोर्ट में बताया गया कि कहीं बैंक खातों में फर्जी नंबर डाले गए, तो कहीं कई लाभार्थियों के लिए एक ही फोटो इस्तेमाल की गई. इतना ही नहीं, करीब 34 लाख से ज्यादा युवाओं का पैसा अब तक अटका हुआ है और कई ट्रेनिंग सेंटरों पर ताले पड़ गए हैं. प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना में बहुत धांधली होगी और सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के नाम पर केवल वाह - वाही लूटने की कोशिश कर रही हैं और नौजवानों को रोजगार देने की जगह केवल उनको भ्रमित कर रही हैं, अब सरकार ने जो किया हैं वह पहले से ही लग रहा था. इसलिए निवर्तमान कौशल विकास मंत्रालय देख रहें चंदौली सांसद के समक्ष उठाया था. एआईपीएफ राष्ट्रीय फ्रंट कमेटी सदस्य अजय राय ने बताया लेकिन अब भारत के नियंत्रक और महालेखा पर...

नोडल अधिकारी आवारा कुत्तों की आवाजाही पर रखेंगे निगरानी

चित्र
टीकाकरण और नियंत्रण सुनिश्चित, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई.   लखनऊ , यूपी में अब आवारा कुत्तों के प्रबंधन की जिम्मेदारी तय की गई है और इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं.  उत्तर प्रदेश सरकार ने कॉलेज-विश्वविद्यालयों और शहरी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती के आदेश दिए हैं, ताकि उनकी निगरानी, टीकाकरण और नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके, और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाई जा सके, जिसमें संस्थागत परिसरों में उनकी आवाजाही रोकने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान है.  राजधानी लखनऊ में एकेटीयू समेत कई विश्वविद्यालयों व कॉलेजों ने इसकी व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती की है. ये अधिकारी परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आवारा कुत्तों की आवाजाही पर निगरानी रखेगा. इतना ही नहीं नोडल अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर भी संस्थान के मुख्य गेट पर प्रदर्शित करना होगा. इसकी जानकारी निकायों को भी दी जाएगी. दूसरी तरफ बेस...