मा0 कांशीराम के बाद बहुजन का कोई हितैषी दिख रहा तो वह है भाई चंद्रशेखर - अर्जुन आर्या

सड़क से सदन तक हो रही चर्चा, विरोधियों की हिली नींव 

पदोन्नति में आरक्षण का विरोध करने वाले भी आजकल पीडीए का पढ़ा रहे हैं फार्मूला - संजय कुमार दिनकर 

डॉ. अंबेडकर और मा0 कांशीराम के मिशन को मंजिल तक पहुंचाने के लिए भाई चंद्रशेखर सदैव तत्पर हैं- सिद्धार्थ प्राण बाहु 

चंदौली, जिले के धानापुर ब्लॉक अंतर्गत जिगना गांव में सोमवार को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बैनर तले भाई चारा बनाओ, अस्तित्व बचाओ कार्यक्रम के तहत प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सैंकड़ों लोगों को सदस्यता दिलाई गई.


फोटो: अर्जुन प्रसाद आर्य जिगना में प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम में लोगो को संबोधित करते हुए 


मुख्य अतिथि अर्जुन प्रसाद आर्य ने  तथागत बुद्ध, संत रविदास और बाबा साहब डॉ अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  मा0 कांशीराम के बाद बहुजन का कोई हितैषी दिख रहा तो वह चंद्रशेखर है. जो आज सड़क से सदन तक चर्चा बना हुआ है. वह बहुजन समाज पर हो रहे एक एक जुर्म और अत्याचार का बदला बखूबी से लेना जानता है, चाहे जमीन पर उतरकर विरोधियों के आंख में आंख डालकर बातें करना हो चाहे जेल की सलाखों के पीछे. वहीं एक मसीहा है जो विरोधियों की नींव हिला दिया है. हमें अपना हक अधिकार और राज पाठ पाना है तो भाई चंद्रशेखर के हाथों देश की शीर्ष सत्ता सौंपना होगा. जिस दिन उनके हाथों में देश की बागडोर होगी, उस दिन देश में एक नया सबेरा होगा और चमन में शोहरत सादगी की चंचल किरणें बिखरेंगी, जो देश विदेश को एक नया संदेश देंगी. बस जरूरत है बहुजनों को जाति का बंधन तोड़ने और भाई चन्द्रशेखर के साथ कदम से कदम मिलकर चलने की. हमें किसी के बहकावे में नहीं आना है. 


विशिष्ट अतिथि संजय कुमार दिनकर ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण का विरोध करने वाले आजकल पीडीए का फार्मूला पढ़ा रहे हैं. जिनसे सावधान रहना होगा. संविधान का सबसे बड़ा विरोधी कोई है तो वे हमको आपको छलने वाले लोग हैं. अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब फिर से गुलामी थोप दी जाएगी.


जिला महासचिव सिद्धार्थ प्राण बाहु ने कहा बहुजन मसीहा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर और बहुजन नायक मा0 कांशीराम के मिशन को मंजिल तक पहुंचाने और शोषितों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यको और महिलाओं को हक अधिकार और न्याय दिलाने के लिए भाई चंद्रशेखर जी सदैव तत्पर हैं. जिसका जीता जागता प्रमाण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर देखा और सुना जा रहा है. जिनके कथनी और करनी की चर्चा आज भारत ही नहीं अपितु विश्व के कई राष्ट्रों में विद्यमान हो गई है.


सैयदराजा विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के बाद बहुजन समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति कोई है तो वे भाई चंद्रशेखर जी हैं. जिन्होंने दलितों और पिछड़ी जातियों को एक मंच पर लाने के लिए 'बहुजन' की अवधारणा प्रस्तुत की है. 


संघर्ष सूर्यवंशी ने बताया कि भाई चंद्रशेखर जी आधुनिक समय के सबसे बड़े समाज सुधारक साबित हो रहे हैं. जिन्होंने बहुजन महापुरुषों के विचारों को आत्मसात् कर जाति-व्यवस्था का विरोध किया है और लोगों के बीच सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश दिया है, और आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक असमानताएं मिटाने कुप्रथाओं और अंधविश्वासों को जड़ से मिटाने, और महिलाओं को समान अधिकार दिलाने की आवाज उठाया हैं. बस हमको आपको एकजुट होकर राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करने की जरूरत है. 

 
इस दौरान विजय गौतम, विपिन गौतम, नीलम,अवधेश, हृदय, जागेश्वर, बीरेंद्र, सुजीत, संजय, देवंता देवी, चंद्रशेखर, सोनू, जितेंद्र, टुनटुन, सोमारी देवी, किरन देवी, बहेतरा देवी, प्रेमलता देवी, शशिकला देवी, आयरन लेडी, बरसाती देवी, दशरथ, सहित सैकड़ों महिलाएं पुरुषों और बच्चों ने कार्यक्रम में संबल प्रदान किया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा