रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा (चन्दौली) : उपजिलाधिकारी मनोज पाठक और तहसीलदार विकासधर दूबे के नेतृत्व में शनिवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 66 प्रार्थन पत्र में मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया । तीन प्रार्थना पत्र दूसरी बार पड़े ।
सकलडीहा तहसील में फरियाद सुनते एसडीएम सीओ और साथ में तहसीलदार ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम मनोज कुमार पाठक समस्या सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर हाल में राजस्व संबधी समस्याओं का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाय। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगया। बार बार एक ही समस्या आने पर संबधित विभाग को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा जायेगा। अंत में कुल 66 प्रार्थना पत्र में 5 का निस्तारण कराया गया।
इस मौके पर तहसीलदार विकासधर, सीओ राजेश कुमार राय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, आरिफ अंसारी, बीडीओ केके सिंह, विजय कुमार, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी, बीईओ अवधेश राय, सीडीपीओ अवधेश सिंह, एसडीओ संजय कुमार, जेई मनीष सहित अन्य रहे।
0 टिप्पणियाँ