Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा में बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

सकलडीहा (चन्दौली) : विद्युत उपकेन्द्र के अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा थमने का नाम नही ले रहा है। शनिवार को तेन्दुईपुर गांव की महिलाओं ने बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने फर्जी मीटर रिडिंग और बिल को वापस लेने व उपभोक्ताओं का कनेक्शन जोड़ने की मांग किया।

 
तहसील मुख्यालय पर बिजली विभाग की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएंँ ।

इस दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा मनमानी वसूली पर रोक लगाने की मांग किया। अंत में एसडीएम को पत्रक देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।

महिलाओं ने बताया कि मुख्यमंत्री सौभाग्य योजना के तहत सिरोहुपुर मौजा के तेन्दुइ्रपुर गांव राजभर बस्ती में कनेक्शन दिया गया था। आरोप है कि विभाग द्वारा मीटर लगाकर छोड़ दिया गया। लेकिन कनेक्शन नही दिया गया। जबकि लगातार विद्युत विभाग की विद्युत सखी सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा हर माह मनमानी वसूल किया जा रहा था।

जब भी मीटर चालू कराने की बात कही जाता था तब विभागीय कर्मचारियों द्वारा टालमटोल किया जाता था। भारी भरकम मांग पूरा नही करने पर बीते दिनों कनेक्शन काट दिया गया। इसकी शिकायत महिलाओं ने विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचकर अधिकारियों को बताया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई तो दूर कनेक्शन नही जोड़ने पर आक्रोशित महिलाओं तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

अंत में एसडीएम को जिलाधिकारी के नाम से पत्रक देते हुए मामले की जांच कर कनेक्शन जोड़वाने की मांग किया। एसडीएम ने भाजपा नेत्री पूनम चौहान को उचित कार्रवाई देने का भरोशा दिया। इस मौके पर विरोध जताने वालों में कलावती, गीता, मीरा, सुनीता, शीला, सलौती सहित अन्य महिलायें रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ