Hot Posts

6/recent/ticker-posts

समाजवाद और लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे नेताजी जी:प्रभुनारायण यादव

चंदौली,
सकलडीहा l समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। रविवार को सकलडीहा विधान सभा की ओर से गरीबों को कंबल और फल वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं केा मुलायम सिंह यादव के नितियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि नेताजी समाजवाद और लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने सदैव गरीब और दलित कुचलों को अधिकार और सम्मान दिया। उनके कथनी और करनी में कभी अंतर नही रहा। सर्व समाज की चिंता करते थे। गरीबों की सेवा ही सच्ची समाजवाद है। सेवा सप्ताह के रूप में गरीबों को कंबल और फल वितरण किया गया।

फोटो: नेताजी के जन्मदिन पर सेवा भाव सप्ताह के रूप में गरीबों को कंबल देते विधायक प्रभुनाराययण सिंह यादव

इस मौके पर हाजी जोखू सिद्दीकी, अनिल सिंह यादव, गिरजा शंकर पांडेय, चन्द्रमा राजभर,अनिल चौहान, सुभाष यादव, इन्द्रजीत शर्मा, बृजमोहन कुशवाहा, रामउजागिर गोंड,हरिदास यादव, विजेन्द्र यादव, चाखन यादव, सिंटू यादव, प्रभात यादव, सुरेन्द्र, केदार यादव,फजल खां,शशीकांत भारती, रीता चिरई, राजकुमार, बाबूलाल यादव, राकेश, लक्ष्मण पासवान सहित अन्य रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ