Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंजली,पूजा व निकिता बनी मिस फ्रेशर

रिपोर्ट! नीरज अग्रहरि धीना

धीना (चन्दौली) मां मंशा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी में बुधवार को मिस फ्रेशर प्रतियोगिता व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें विद्यालय की 15 छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह व प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

महाविद्यालय में आयोजित मिस फ्रेशर प्रतियोगिता व स्वागत कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में विषयगत, सामान्य अध्ययन, कला, संस्कृति, साहित्य व अभिरुचि सम्बन्धित विषय शामिल रहे।प्रतियोगिता में कुल 15 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।इसमें अंजली कुमारी प्रथम,पूजा सिंह द्वितीय व निकिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर मिस फ्रेशर का खिताब जीता।कार्यक्रम के अंत में सीनियर छात्र छात्राओं ने नवागत छात्र छात्राओं का स्वागत किया।

प्रबन्धक सुनील सिंह ने कहा कि विद्यालय एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ से सभी अपनी कमियों को दूर कर आगे बढ़ने का मार्ग बना लेते है।छात्र जीवन में सभी को प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए।एंकरिंग आर्या राय ने किया।इस मौके पर प्रबंधक सुनील सिंह, प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह,ड़ा0 बिनोद तिवारी,बबलू यादव, श्वेता मिश्रा, गणेश मौर्य, अब्दुल अलीम, अशोक वर्मा,अरुण कुमार, पंकज यादव, उमेश सिंह आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ