रिपोर्ट ! संदीप कुमार मुगलसराय
पीडीडीयू नगर (चन्दौली) पिछले दिनों नगर के इस्लामपुर निवासी शाकिब की गला रेत कर हत्या किए जाने के मामले में कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को मृतक शाकिब के परिवार वालों से मुलाकात की। नेताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह से मिलकर शाकिब के हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मकसूद खान के नेतृत्व में कांग्रेस नेता इस्लामपुर में शाकिब के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि शाकिब को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पूरे दम खम से लड़ाई लड़ेगी।
प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने कहा कि प्रशासन अविलंब इस घटना को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई कर हत्यारों की गिरफ्तारी करें। उन्होंने भुक्त भोगी परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। बाद में प्रतिनिधिमंडल पुलिस उप अधिक्षक अनिरुद्ध सिंह से मिलकर मृतक के परिवार की सुरक्षा देने और दोषियों की गिरफ्तारी करने व परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में देवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, मधु राय, अकील अहमद बाबू, शाहिद तौसीफ, विजय त्रिपाठी, दयाराम पटेल, डॉ. सुल्तान खान, औसाफ अहमद सिद्दीकी,डॉ.जीके पांडेय, नारायण मूर्ति ओझा आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ