Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हमारा संविधान देश के नागरिकों को समानता का अधिकार देता है-आनन्द शुक्ल

'दलित गौरव संवाद'के अंतर्गत जनचौपाल का आयोजन

चन्दौली,
मुगलसराय l संविधान दिवस पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में वार्ड न• 8 पथरा भाग 1 में कांग्रेस सभासद प्रत्याशी अमरनाथ राम के आवास पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे दलित गौरव संवाद के अंतर्गत ( जनचौपाल ) कार्यक्रम बाबा डा• भीम राव अम्बेडकर जी की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर शुरु हुआ।

उक्त कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त करते हुए शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया। इसके बाद 26 नवंबर 1950 को संविधान लागू हुआ, जिसे गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

 हर साल संविधान अपनाने की तारीख को याद करने के लिए संविधान दिवस मनाया जाता है. भले ही संविधान 26 नवंबर, 1949 तक तैयार कर लिया गया था, लेकिन इसे लागू करने से पहले दो महीने तक हर बारीकी पर नजर रखी गई. संविधान को अच्छे से पढ़ा गया और फिर अंग्रेजी से हिंदी में इसका ट्रांसलेशन किया गया। भारत के संविधान को तैयार होने में 02 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का वक्त लगा। इस दौरान संविधान सभा ने 1066 दिनों तक मुलाकात की।

पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा हमारा संविधान देश के नागरिकों समानता का अधिकार देता है, हम आखिरी सांस तक संविधान बचाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे। वर्तमान की भाजपा सरकार लगातार भारत की संविधान के साथ खेलवाड़ कर रहीं है। जिसका जवाब जनता आने वाले दिनों में जरूर देगी।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, दयाराम पटेल,दशरथ चौहान,विजय गुप्ता, नेहाल अख्तर, अनवर सादात, नियाज अहमद,अजीत गिरी,अंकज कुमार,सिराजुद्दीन,विजेन्द्र नाथ,पारस कुमार,त्रिलोकी नाथ,आदित्य कुमार, मु•फारूक,रीना देवी,अंजू देवी, गुङिया देवी,आशा देवी,मिन्हास वारसी,जाफर अंसारी,सोखी अहमद, एहसान अहमद सिद्दीकी,एकलाख,सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन शहर उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ