Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ग्रामीणों में पानी जाँच किट का हुवा वितरण

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर

धीना (चंदौली) केंद्र सरकार की महत्व|कांक्षी योजना के तहत ग्राम सभा रैथा में शुद्ध पानी की पहचान करने हेतु ग्रामीणों मेंगुरुवार को किट का वितरण प्रधान प्रतिनिधि मु दिलशेर द्वारा किया गया l
 ग्रामीणों को किट वितरण करते प्रधान प्रतिनिधि मु0 दिलशेर

उनके द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि इस छोटी सी प्लास्टिक शीशी में एक किट है शीशी में बने निशान तक पीने में उपभोग करने वाले पानी को डालकर बंद कर देने पर शुद्ध पानी बिल्कुल साफ दिखाई दे तो समझें पानी पीने उपभोग करने योग्य है l

शीशी में पानी काला हो जाने पर समझिये पानी दूषित है उसका कदापि सेवन न करें नहीं तो उक्त विशुद्ध पानी सेवन करने से भयानक जान लेवा बीमारियों को न्योता देना है जिसमें इलाज में काफ़ी आर्थिक क्षति के साथ जान भी गवानी पड़ सकती है lइस किट से पानी की जाँच करके ही सेवन करें l

 

किट वितरण किये गये ग्रामीणों में राधे श्याम गोंड,महेंद्र राम, मालती देवी, विद्यावती देवी, रमजान, नन्द किशोर विश्वकर्मा, शेराज, राशिद अली, सुरेंद्र गोंड, आदि कई लोगों को दिया गया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ