Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शराब बीयर की दुकान पर छापेमारी, मचा हड़कंप

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चन्दौली
सकलडीहा ! त्योहार पर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। शनिवार को सुबह शराब बीयर की दुकान खुलते ही आबकारी विभाग के साथ पुलिस की टीम संयुक्त रूप से शराब दुकान पर पहुंचकर स्टॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान चेताया कि किसी प्रकार की अवैध शराब दुकान में पाये जाने पर सेल्समैन सहित अनुज्ञापी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जायेगा। इसके अलावा शराब की अधिक खरीदारी करने वालों की सूचना देने को बताया।

सकलडीहा में शराब की जांच पड़ताल करते हुए सीओ राजेश कुमार राय व आबकारी इंस्पेक्टर

बीते दिनों कोतवाली क्षेत्र के ओड़वली गांव में परचुन की दुकान और गांवों में अवैध रूप से शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया था। घटना की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने एक दरोगा को निलंबित और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था। घटना को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना है।

 दिवाली त्योहार को देखते हुए आबकारी विभाग की अलर्ट है। सीओ राजेश कुमार राय के नेतृत्व में सकलडीहा देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानों पर सुबह दुकान खुलते ही छापेमारी शुरू कर दिया। स्टॉक के साथ शराब और बीयर की बोतलों का बॉर कोड का मिलान किया।

 सेल्समैनों को शराब की अधिक खरीदारी करने वालों की सूची बनाने को बताया। चेताया कि कस्बा या गांव में किसी प्रकार की शराब की बिक्री होने की सूचना मिलने पर बॉर कोड से मिलान कर दुकान के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय, आबकारी इंस्पेक्टर दीपक ओझा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ