Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फांसी लगाकर युवक ने अपनी अहलीला किया समाप्त

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चन्दौली,
सकलडीहा l कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में रविवार की देर शाम एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव का बलुआ घाट पर दाह संस्कार कर दिया। युवक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से तनाव में व बिमार था।
कम्हारी गांव के स्व. रामधनी के पांच पुत्र रिंकू, पिंटू,चंदन, तेगा और रिशु है।

 22 वर्षीय रिशु सभी भाईयों में छोटा भाई था। युवक डांस व कम्म्पयूटर चलाने का प्रशिक्षण ले रहा था। पिछले कई दिनो से मानसिक रूप से परेशान व बिमार रहता था। रविवार की देर शाम युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। परिजन खेत में धान काटने के लिये गये हुए थे। लौटने पर युवक को फांसी के फंदे पर लटकते देख कोहराम मच गया।

 आनन फानन में परिजन निजी हास्पीटल में ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की अचानक बगैर कारण खुदकुशी करने से परिवार के लोग परेशान थे। माता जमुना देवी सहित परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।

पुलिस को सूचना दिये बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से किसी प्रकार की कोई सूचना नही दिया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ