चंदौली,
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसीआश्रम रेलवे स्टेशन के कुछ दूरी पर मंगलवार को अरविन्द पुत्र बच्चन यादव उम्र 42वर्ष निवासी नोनार थाना सकलडीहा के ट्रेन की चपेट मे आ जाने से मृत्यु हो गयी l उग्र ग्रामीण व परिजन नें नोनार तुलसीआश्रम के समीप रेलवे ट्रैक पर शव रखकर रेल यातायात को प्रभावित कर दिया l
रेल सुरक्षा कर्मियों द्वारा मना करने पर उनके साथ हाथपाई, गाली गलौज करते हूए जान से मारने की धमकी भी दिया गया था l
इस घटना के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल की लिखित तहरीर पर 05 नामजद सहित 20 से 25 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 177 / 23 धारा -353/504/506 भादवि व धारा- 174A/147/145 रेलवे एक्ट 1989 पंजीकृत कर तथा शव को पुलिस कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
0 टिप्पणियाँ