Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए कृष्णा सेठ

तहसील प्रशासन के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने चुनाव की करायी गणना

चुनाव से लेकर मतगणना तक भारी संख्या में पुलिस और पीएससी तैनात

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चन्दौली,
सकलडीहा l उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा की अनुमति पर मंगलवार को टिमिलपुर स्थित पंचायत भवन पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सकलडीहा का गहमागहमी के बीच सकुशल चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ। जिसमें कृष्णा सेठ 392 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नायब तहसीलदार अमित सिंह व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत व प्रदेश मंत्री चन्द्रेश्वर जायसवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद व्यापारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को मालाफूल से लाद दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस और पीएससी बल तैनात रहा।

फोटो: नवनिर्वाचित सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ को प्रमाण पत्र देते नायब तहसीलदार अमित सिंह व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी

सकलडीहा व्यापार मंडल की चुनाव को लेकर लम्बे समय से अनुमति की मांग किया जा रहा था। सोमवार को देर शाम उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा द्वारा चुनाव कराने की अनुमति मिलने पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से चार बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद गणना शुरू हुई। कुल 800 मतों में 458 मत का व्यापारियों ने प्रयोग किया। जिसमें कृष्णा सेठ 392 मत प्राप्त किया। वही दूसरे प्रत्याशी के रूप में दिलीप गुप्त को 45 मत प्राप्त हुए। दिलीप गुप्ता चुनाव से पूर्व अपना इस्तीफा दे दिया था।

 बाबजूद मतदान के दौरान व्यापारियों ने उन्हें 45 मत दिया है। 21 मत अवैध पड़े थे। इस प्रकार कृष्णा सेठ 347 मत से सकलडीहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। अंत में नायब तहसीलदार अमित सिंह व व्यापारी नेताओं ने प्रमाण पत्र दिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी, प्रदेश मंत्री चन्द्रेश्वर जायसवाल, गुरूदीप सिंह, सतीश गुप्ता,गुलाब शाहू, राजीव अग्रहरी,प्रदीप कुमार, संजय सेठ, रमेश राम, राकेश रस्तोगी, संतोष रस्तोगी, रामअशीष राय सहित अन्य व्यापारी व पुलिस फोर्स मौजदू रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ