रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
प्रयागराज (इलाहाबाद) : GOAL के महासचिव साहित्यकार एवं समालोचक माननीय देवचंद्र भारती 'प्रखर' जी ने बताया कि GOAL (आंबेडकरवादी साहित्यकारों का वैश्विक संगठन) का दूसरा वार्षिक समारोह 3 दिसंबर 2023 को 'हिंदुस्तानी एकेडेमी', प्रयागराज में आयोजित होना सुनिश्चित है । GOAL के सदस्य माननीय राधेश प्रताप 'विकास' जी ने आज दिनांक 10 नवंबर 2030 को समस्त दस्तावेजों के साथ अधिवेशन हेतु हाॅल की बुकिंग करा ली है ।
'प्रखर' जी ने बताया कि GOAL का यह दूसरा वार्षिक समारोह 'आंबेडकरवादी साहित्य सम्मेलन' (प्रथम) के रूप में मनाया जाएगा । उन्होंने यह भी बताया कि GOAL का पहला वार्षिक समारोह (अधिवेशन) दिल्ली के 'हिंदी भवन' में वर्ष 2022 में आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जामिया मिल्लिया इस्लामिया की प्रोफेसर डॉ. हेमलता महेश्वर जी आमंत्रित थी ।
GOAL आंबेडकरवादी साहित्यकारों का संगठन है । यह पूरी तरह से गैर-राजनैतिक संगठन है । इस संगठन का उद्देश्य साहित्यिक रूप से आंबेडकरवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना है । GOAL की स्थापना 6 दिसंबर 2021 को महानगर (बरेली) में हुई थी । इस साहित्यिक संगठन के वर्तमान अध्यक्ष माननीय डॉ. राम मनोहर राव जी (बरेली) तथा उपाध्यक्ष माननीय मनोहर लाल 'प्रेमी' जी (लखनऊ) हैं । GOAL के संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार माननीय श्यामलाल राही 'प्रियदर्शी' जी हैं ।
इस संगठन (GOAL) में भारत के लगभग दर्जन भर प्रदेशों के सम्मानित साहित्यकार जुड़े हुए हैं । माननीय बुद्ध शरण हंस (बिहार) और माननीय एल.एन. सुधाकर (दिल्ली) जैसे वरिष्ठ साहित्यकार इस संगठन के सलाहकार हैं । GOAL के सदस्यों में डाॅ. नविला सत्यादास, डॉ. मुकुंद रविदास, डॉ. परशुराम रगडे, डॉ. रमेश कुमार, रघुवीर सिंह 'नाहर', राधेश प्रताप 'विकास', राजा राम वर्मा, इतेश कुमार, डाॅ. पप्पू राम सहाय, सुरेश कुमार 'राजा', भीमराव गणवीर, डॉ. सुरेश सौरभ गाजीपुरी, सूरज कुमार, संजय कुमार दिनकर, पिंटू कुमार गौतम आदि के नाम शामिल हैं ।
0 टिप्पणियाँ