Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कौशल विकास मिशन के तहत थाना नौगढ परिसर में चलाया जा रहा निःशुल्क प्रशिक्षण ब्यूटीशियन कोर्स

डीएम व एस.पी. द्वारा प्रशिक्षित छात्राओं को निर्भया दिवस पर स्वेटर बांट, पढ़ने कोकिया प्रेरित छात्राओ के खिले चेहरे

कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के महिलाओं को दिया जा रहा लघु कौशल प्रशिक्षण

किशोरियों के स्वरोजगार के लिए बेहतर प्रयास इससे किशोरियों के हाथ में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जिलाधिकारी

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं को आत्म निर्भर व स्वावलंबित बनाने का प्रयासरत हैं चन्दौली पुलिस

चन्दौली। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं को आत्म निर्भर व स्वावलंबित बनाने के लिये चंदौली पुलिस द्वारा लघु कौशल विकास योजना के तहत किये गये अपने प्रयास का शनिवार को निर्भया दिवस पर जायजा लेने पंहुचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने महिला अभ्यर्थियों को स्वेटर बांटे। जाड़े के मौसम में लगन से प्रशिक्षण ले रही आधी आबादी को अधिकारियों ने खूब आगे बढ़ने और इस जज्बे को उम्रभर कायम रखने के लिये प्रेरित किया। स्वेटर पाकर बेटियों व महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

   इस दौरान जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कहा कि किशोरियों के स्वरोजगार के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है इससे किशोरियों के हाथ में विश्वास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने कहा कि किशोरियों के स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है इन किशोरियों को सरकार के अन्य योजनाओं से भी जोड़ा जा सकता है एवं इस क्षेत्र में और किशोरिया भी इच्छुक होगी तो उनके लिए भी अगला बैच शुरू होगा l

ग्रा्म्या संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि आज निर्भया दिवस भी है किशोरिया आत्मनिर्भर बने सशक्त बने ताकि उनके साथ निर्भया जैसी घटनाएं न हो इन्हें भी समाज में बराबरी का मौका,अवसर मिले और अपने पैरों पर खड़ी हो सके इसी उद्देश्य के साथ इनको प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

अपर पुलिस आपरेशन सुखराम भारती ने कहा कि छात्राओं को अच्छी शिक्षा व संस्कार प्राप्त कर भविष्य में अपने पैरों पर खड़े होकर अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करना चाहिए। निर्धन व वंचित विद्यार्थियों को सुविधा मुहैया करके उन्हें शिक्षित व संस्कारी बनाने के लिए हम प्रयासरत है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा प्राप्त कर श्रेष्ठ पदों पर पंहुचकर देश सेवा करने के लिए अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।




यह है उद्देश्य
लघु कौशल विकास योजना के तहत पूर्व में थाना नौगढ परिसर में पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार व अ0पु0अधी0आप0 के मार्गदर्शन में ग्राम्या संस्थान नौगढ के सहयोग से नौगढ व आस पास के क्षेत्र के बालिकाओं के स्वावलंबन के दृष्टिगत ब्यूटीशियन कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम लघु कौशल विकास पर केन्द्रित है, जिसके माध्यम से अशिक्षित कम पढे-लिखे बालिकाओं व महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है । साथ ही कभी कोई बेटी निर्भया जैसी दरिंदगी का शिकार न हो पाए इसके लिये उन्हें सशक्त बनाना है।
 
यह होगा लाभ

पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार व ग्राम्या संस्थान द्वारा चलाये जा रहे इस लघु कौशल विकास ट्रेनिंग सेंटर कि मदद से क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओ को कौशल संबंधी विभिन्न जानकारियां मिल पायेगी। इससे स्थानीय लोगों को बेहतर रोजगार से जोड़ा जा सकता है तथा ब्यूटीशियन कोर्स से जुड़ी महिलाओं व बालिकाओ को ट्रेनिंग सर्टिफिकेट भी दिया जाएंगा।

यह आगे की तैयारी

लघु कौशल विकास योजना के अंतर्गत पूरे जनपद में इस तरह के ट्रेनिंग सेंटर चलाए जाएंगे। जिसमें ब्यूटीशियन कोर्स, होटल मैनेजमेंट, राफ्टिंग और टूरिस्ट गाइड के क्षेत्र में करियर तलाश रहे महिलाओं व बालिकाओ को विभिन्न जानकारियां दी जाएगी। जिससे बालिकाओं/महिलाओं को स्वरोजगार के साथ वाराणसी, मुगलसराय व नौगढ़ के आस पास के क्षेत्रों मे कालेज,हॉस्पिटल्स, होटल मैनेजमेंट, राफ्टिंग और टूरिस्ट गाइड इत्यादि में रोजगार प्राप्त हो सके।

पूरी लगन से ले रहीं प्रशिक्षण

महिलाओं व बालिकाओ के स्वावलंबन के दृष्टिगत संचालित इस ब्यूटीशियन कोर्स को बढावा देने व बालिकाओं व महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिये जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे और पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार थाना नौगढ पहुँचे और वहां निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स प्रशिक्षण को बढावा देते हुए प्रशिक्षण में शामिल सभी बालिकाओं/महिलाओं को सौ स्वेटर वितरित किया गया। स्वेटर पाकर छात्राओ के चेहरे खिल उठे। इस दौरान सुहानी, सरस्वती, गुंजा, अंजलि, काजल, ममता अमीषा प्रियंका रूप ज्योति सहित कुल 100 केसरिया मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ