चन्दौली,सकलडीहा l विकास खण्ड के ग्राम सभा धनउर और बहरवानी गांव में विकसीत संकल्प यात्रा कार्याक्रम के तहत मंगलवार को जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और पंजीयन कराया गया। अंत में सरकारी की विभिन्न योजना के तहत लोगों को जागरूक किया गया।भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री रंजय पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की गारंटी देता है। इसके लिये लगातार गांव गांव कैम्प लगाकर अधिकारी और कर्मचारी योजनाओं को लाभ दिलाने में जुटी है।फोटो:धनउर और बहरवानी में जनचौपाल में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते अधिकारी व भाजपा नेतावही भाजपा मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य यह है कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अन्तिम और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाना है। इसमें किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के माध्यम से अवगत कराया जायेगा।
इसके पूर्व प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना,पीएम सम्मान, उज्जवला योजना सहित अन्य योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। अंत में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन स्तर में कितना सुधार हुआ मेरी कहानी मेरी जुबानी के क्रम में उनके अनुभव को भी उपस्थित लोगों ने एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्चुवल सुना
इस मौके पर बीडीओ केके सिंह,एडीओ आईएसबी हवलदार यादव,एडीओ समाज कल्याण सतीश गुप्ता, सचिव महेन्द्र यादव, प्रधान बिहारी यादव,जेपी चौहान, मुराहू प्रजापति सहित समूह की महिला व ग्रामीण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ