Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तहसीलदार नें जरूरतमंदों मे बांटा कंबल,जलवाया अलाव

चन्दौली,
सकलडीहा l सुबह शाम ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल कुमार टी फूंडे द्वारा अलाव जलाने व गरीबों को कंबल वितरण का निर्देश दिया है। इस क्रम में एसडीएम अनुपम मिश्रा के निर्देश पर बुधवार की देर शाम तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता ने जरूरत मंदों को कंबल और जगह जगह राजस्व कर्मियों के सहयोग से अलाव जलवाये। तहसील प्रशासन के इस पहल से राहगीरों को काफी राहत हुई है। ग्रामीणों ने अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुबह अलाव जलाने की मांग किया है।

फोटो: सकलडीहा में जरूरत मंदों को कंबल वितरण करते हुए

तहसील प्रशासन की ओर से तहसील परिसर, सकलडीहा सधन क्षेत्र तिराहा, सकलडीहा मुख्य चौराहा,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सधन क्षेत्र दक्षिण नहर,सकलडीहा रेलवे स्टेशन, लालजी रस्तोगी मार्ग, महेसुआ बस स्टैंड, कस्तुरबा गांधी विद्यालय धानापुर, धानापुर बस स्टैंड व ब्लॉक और धानापुर थाना चौराहा,डेढ़ावल तिराहा,धरहरा तिराहा, चहनिया चौराहा, चहनिया ब्लॉक तिराहा, बलुआ तिराहा,कमालपुर तिराहा, बभनियांव थाना तिराहा, मारूफपुर चौराहा और टांडाकला में अलाव जलाये जाने का निर्देश दिया है।

इसके लिये कानूनगों सहित राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने बुधवार की देर शाम को जरूरत मंदों को कंबल और कई स्थानों पर अलाव जलवाया। इस बाबत तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दो सौ कंबल वितरण किया गया है। कई जगह अलाव जलवाये जा रहे है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

अलाव की भुगतान को लेकर राजस्व कर्मी परेशान

शासन की ओर से अलाव जलाये जाने के लिये पच्चास हजार मिलता है। डेढ़ दर्जन स्थानों पर अलाव जलाये जाने का निर्देश है। राजस्व कर्मियों ने बताया कि अलाव जलाये जाने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। लेकिन भुगतान की समस्या हो रही है।

जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरण किया जायेगा कंबल

जरूरत मंदों को वितरण के लिये कुल 13 सौ कंबल मिला है। जिसमें 441 गांव के लोगों को वितरण करना है। दो सौ कंबल तहसीलदार द्वारा वितरण किये जाने का दावा किया जा रहा है। शेष जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कंबल वितरण कराया जायेगा। कंबल वितरण को लेकर लेखपाल परेशान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ