रिपोर्ट ! संदीप कुमार डीडीयू नगर
चंदौली,
डीडीयू नगर। कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक वृद्ध यात्री की हालत खराब हो गई। कंट्रोल की सूचना पर बीमार यात्री को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। उसे इलाज के लिए लोकों अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर निवासी 66 वर्षीय सुनील कुमार परमनिक पुत्र बाबा परमनिक ग्वालियर से कोलकाता के लिए कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्लीपर कोच एस 7 सीट नंबर 28 पर यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान रास्ते में उसकी तबियत खराब हो गई। साथ के यात्रियों ने इसकी सूचना टीटीई को दी। कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी,आरपीएफ ने ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। वहीं लोको अस्पताल से चिकित्सक भी स्टेशन पहुंच गए।
ट्रेन शुक्रवार की सुबह 07.25 पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसकी स्थिति गंभीर देख अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। जीआरपी ने उसे लोको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बीमार यात्री को ट्रेन से उतारा गया और अस्पताल में भर्ती कराया।जहां यात्री का ईलाज के दौरान मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गया है। इसकी सूचना परिवार वालों को दे दी गई है।
0 टिप्पणियाँ