Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली के डॉ सुभाष कुमार साहनी का आयुर्वेद चिकित्साधिकारी पद पर चयन


चन्दौली l सैयदराजा क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट भुजना के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले डॉ सुभाष कुमार साहनी पुत्र बुट्टल साहनी का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) पद पर चयन होने से गांव जवार और जनपद का मान बढ़ा है l

डॉ साहनी नें बताया कि बीएएमएस 2012 में पूरा करनें के बाद वर्ष 2013 में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग मे आयुर्वेद चिकित्साधिकारी का पद आया l उसमे क्वालिफाई किया फिर उसका साक्षात्कार 2018 में हुआ जिसमे चयन नहीं हो पाया, 2019 में पुनः आयोग द्वारा आयुर्वेद चिकित्साधिकारी का पद आया जिसमे मैंने स्क्रीनिंग की परीक्षा पास की और साक्षात्कार के परीक्षा में चयन नहीं हो पाया l तीसरी बार मैंने स्क्रीनिंग की परिक्षा क्वालीफाई नहीं कर पाया l
 लेकिन चौथी बार 2022 में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी का पद आया जिसमे साक्षात्कार के बाद आयोग द्वारा जारी सूची में मैंनें 230वीं रैंक पाकर सफलता पाई l 2021 में मेरा चयन MD आयुर्वेद में हुआ था l जोकि तीन वर्ष का कोर्स है जिसको मैं अभी राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय वाराणसी में अध्ययनरत हूँ l

2012 में पिता और 2014 में मेरी माता का मेरे सर से साया उठ गया और मैं अनाथ हो गया l सफलता का श्रेय बड़े भैया भाभी पत्नी मेरे दो बच्चों के साथ परिवार के सभी लोगो को देना चाहता हूँ l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ