Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जापान में लैंडिंग के दौरान धूं-धूंकर जला यात्रियों से भरा तटरक्षक विमान, 05 की मौत 379 यात्री सुरक्षित

टोक्यो,
जापान lएनएचके न्यूज के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जापान में आए शक्तिशाली भूकंप के एक दिन बाद मंगलवार शाम को टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर जापानी एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। इस विमान में मौजूद 379 यात्री सुरक्षित निकले वहीं  तटरक्षक विमान में मौजूद 5 लोगों की मौत हो गई है और कैप्टन गंभीर रूप से घायल हुए हैं l

फोटो:जापान के हानेडा हवाई अड्डा पर धूँ धूँ कर जलता विमान

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस विमान में आग लगी, उसमें कथित तौर पर 379 यात्री थे। हालांकि गनीमत ये रही कि सभी 379 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित विमान से निकाल लिया गया था।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विमान धूं-धूंकर जल रहा है और उसमें आग की तेज लपटें दिखाई दे रही हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। गौरतलब है कि हनेडा जापान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, और तमाम लोग नए साल की छुट्टियों में यहां से यात्रा करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडिंग के बाद यह दूसरे विमान से टकरा गया था, जिसकी वजह से इसमें आग लगी। एनएचके टीवी ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय टीवी द्वारा दिखाए गए वीडियो में जापान एयरलाइंस के विमान के रनवे पर उड़ान भरने के दौरान आग और धुएं का एक बड़ा विस्फोट दिखाई दिया। इसके बाद विंग के आसपास के क्षेत्र में आग लग गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये विमान जेएएल फ्लाइट 516 था, जिसने जापान के शिन चिटोस हवाईअड्डे से हनेडा के लिए उड़ान भरी थी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद इस आग को बुझाया। आग की लपटें दूर से दिखाई पड़ रही थी l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ