Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मोबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा शुरू कराने की कवायद तेज,बिजली समस्या से मिलेगा निजात

चन्दौली,
सकलडीहा। 250 से 400 केवीए के ट्रांसफार्मर जलने पर कस्बावासी और ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शासन की ओर से तहसील मुख्यालय के लिये मोबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा उपलब्ध कराया गया है।

फोटो: सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र पर मोबाइल ट्रांसफार्मर के बारे में जानकारी देते हुए एसडीओ सतीश कुमार

 टाली का निर्माण पूरा होते ही सकलडीहा सहित आसपास के कस्बा और गांवों को सुविधा शुरू करा दी जायेगी। मोबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा शुरू होने से लोगों को गर्मी के दिनों में बिजली समस्या से निजात मिल जायेगा।

कस्बा सहित नागेपुर,टिमिलपुर, तेन्दुई, ताजपुर, दुर्गापुर,ईटवा सहित कई गांवों में 250 केवीए से लेकर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। भीषण गर्मी में आये दिन ट्रांसफार्मर जलने से उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर के लिये दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ता है। 

ग्रामीणों की सहुलियत के लिये पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से मोबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस क्रम में सकलडीहा तहसील मुख्यालय की विद्युत उपकेन्द्र के लिये चार सौ केवीए का मोबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा शुरू कराने की कवायद तेज कर दिया गया है। 

इस बाबत एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि मोबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा इसी माह में शुरू करा दी जायेगी। प्रयागराज में ट्रांसफार्मर के लिये टाली का निर्माण कराया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ