Hot Posts

6/recent/ticker-posts

समस्या का समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध एवम् गुणवत्तापूर्ण किया जाय: पुलिस अधीक्षक

चन्दौली : प्रतिदिन की जा रही जनसुनवाई के क्रम में सोमवार को डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चन्दौली सहित समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जनता दर्शन में आये 47 फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया।

फोटो: कार्यालय में जनसुनवाई करते डॉ.अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चंदौली 

 जिसमें पारिवारिक सम्बंधी विवाद 08, भूमि विवाद सम्बंधी 08,साइबर सम्बंधी 07 एवं अन्य 24 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रयास किया गया। अन्य विभागों से सम्बंधित प्रकरणों में सम्बंधित विभाग से समन्वय कर शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा। 

वहीं पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही सभी को यह भी निर्देश दिये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ