पुलिस लाइन के समीप बर्थरा खुर्द में बनेगा जिला कारागार, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
चंदौली,सकलडीहा। जिले में लम्बे समय से जिला कारागार की भूमि के लिये जिला प्रशासन की ओर से की जा रही कवायद को सफलता प्राप्त हो गई।सोमवार को जेल अधीक्षक वाराणसी आर.के. मिश्रा ने एसडीएम अनुपम मिश्रा के साथ भूमि का निरीक्षण किया। शीध्र ही जिला कारागार बनाने की कवायद शुरू करने की बात कही।
जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे के निर्देश पर जिला कारागार बनाने को लेकर एसडीएम अनुपम मिश्रा राजस्व टीम के साथ विभिन्न कास्तकारों की सहमति के साथ जिला कारागार निर्माण को लेकर भूमि को चिन्हित करा लिया है।
जेल अधीक्षक आरके मिश्रा के पहुंचने पर राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जिला कारागार की चिन्हित भूमि का निरीक्षण कराया। करीब 63 एकड़ में जिला कारागार का निर्माण कराया जायेगा।जिला कारागार पुलिस लाइन के समीप होने पर लोगों को काफी सहुलियत होगी।
इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि जिला कारागार के लिये किसानों की भूमि चिन्हित कर लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जायेगा। संस्सुति मिलते ही शीध्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जायेगा।
इस दौरान नायब तहसीलदार राजेन्द्र यादव, राजस्व निरीक्षक अजय बहादूर सिंह, अखिलेश मिश्रा,श्वेतिमा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ