विभिन्न ब्रांड की तिरालिस हजार की शराब के साथ चार गिरफ्तार
चन्दौली,सैयदराजा। एनएच 02 हाईवे पर भतीजा रोड पुल के ऊपर से चेकिंग के दौरान बिहार में जा रही तिरालीस हजार की अवैध शराब को चार शराब तस्कर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर थाना हाजा पर सुसंगत धाराओं में अभियाेग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी सैयदराजा मुकेश तिवारी ने बताया कि उ.नि.धर्मदेव प्रसाद मय हमराह चेकिंग पर थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्तियों द्वारा किसी अवैध वस्तु को लेकर NH2 हाइवे सैयदराजा से होते हुए बिहार जाया जा रहा है, सूचना के आधार पर NH2 हाईवे भतीजा रोड पुल के ऊपर से 04 व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से विभिन्न ब्रांड के कुल 73लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिनकी कुल कीमत तिरालिस हजार रुपए है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 119/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भोला चौहान पुत्र दीना चौहान उम्र 30 वर्ष,पृथ्वी चौहान पुत्र दीना चौहान उम्र 36 वर्ष,मनीष कुमार पुत्र रामऔतार सिंह, उम्र 22 वर्ष व कमलेश कुमार पुत्र शिव चौहान निवासीगण ग्राम अखलासपुर थाना भभुआ जिला भभुआ बिहार उम्र 22 वर्ष बताया है।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश तिवारी,उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद, हे.का. दिनेश उपाध्याय, का0 अनुराग सिंह, का0 अजीत मिश्रा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ