Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली एसपी ने कॉलेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण

मंदिर पर महिला पुलिस, फायर बिग्रेड व पीएससी सहित पुलिस फोर्स सहित सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

महिला और पुरूष दर्शनार्थियों के लिये अलग अलग बैरियर लगाने का दिया निर्देश 

चंदौली,सकलडीहा, सावन माह के पहले सोमवार को कावरियों की ओर से जलाभिषेक व महिलाओं के दर्शन पूजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने चतुर्भुजपुर स्थित स्वंयभू कॉलेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ और कोतवाल को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का निर्देश दिया। मंदिर से एक किलोमीटर की दूरी में किसी प्रकार की मांस मछली की दुकान नहीं खोले जाने का निर्देश दिया।

फोटो: कालेश्वर महादेव मंदिर पर एसपी आदित्य लांग्हे कोतवाल संजय सिंह केसाथ सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए

सावन माह में चतुर्भुजपुर स्थित स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर और संत डगरिया सरकार के आश्रम में दर्शन पूजन व जलाभिषेक को लेकर जिले के साथ गैर प्रांत और जिले के कावरिया दर्शन पूजन और जलाभिषेक के लिये आते है। इसके साथ ही व्रती महिलाये व स्थानीय ग्रामीण की दर्शन के लिये भीड़ उमड़ती है। 



जिसको लेकर एसपी आदित्य लांग्हे पुलिस फोर्स के साथ मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सावन माह को लेकर महिला दरोगा, महिला सिपाही, पांच सब इस्पेक्टर, पीएससी, फायर बिग्रेड सहित व डाक्टरों की टीम के बारे में जानकारी लिया। चेताया कि सावन माह में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।किसी भी सूरत में मांस मछली और अंडा का दुकान नहीं खुलेगी। 

इस दौरान सीओ रघुराज, कोतवाल संजय कुमार सिंह, दरोगा अमरनाथ यादव, शिवकुमार, लेखपाल रंजना सिंह सहित अन्य तहसील कर्मी रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ