Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अध्यापक एक कुम्हार के समान है - आनन्द ।

रिपोर्ट ! श्रीप्रकाश यादव

चहनियाँ (चन्दौली) : उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चन्दौली मासिक बैठक की गयी । शिक्षको में हो रही समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया ।

शिक्षण कार्य में पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने पर हृदयपुर कंपोजिट विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित अध्यापक लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी का सम्मान किया ।

जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी अध्यापक एक समान हैं, लेकिन उनके द्वारा किया गया कार्य उन्हे मंजिल तक पहुचाता है । मैं इसके लिए त्रिपाठी जी का आभार व्यक्त करता हूँ । बच्चे एक मिट्टी के ढूहे के समान हैं । जैसे कुम्हार मिट्टी के ढूहे को भिगोकर उसे सानकर अनेक प्रकार से आकर्षित बनाकर तैयार करता है । ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक बच्चे के मानसिक, बौद्धिक, शारीरिक क्षमताओं का विकास कराते हुए शिक्षा की ओर अग्रसर कर उसे एक सुयोग्य व्यक्ति बनाता है । प्रत्येक शिक्षक अपने जीवनकाल मेें अच्छे कार्य कर अपना एक मुकाम बनाएँ, जिससे शिक्षकों का सीना गर्व से गौरान्वित हो उठे ।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्त, जिला मीडिया प्रभारी बलराम पाठक, जिला संगठन मंत्री अजय सिंह, बरहनी ब्लॉक मंत्री संजय कुमार, धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ