Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बरठी व चतुर्भजपुर बाजार में हुई चोरी का अभी तक नहीं हुआ खुलासा

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चन्दौली,
सकलडीहा l कोतवाली क्षेत्र में चतुर्भजपुर बाजार बीट में लगातार चोरी की घटना होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है। चोरी की घटना में शामिल चोरों को पकड़ने के लिए सदर कोतवाली से स्थानांतरण होकर आए कोतवाल को चार्ज दिया गया। लेकिन चतुर्भजपुर व बरठी गांव में हुई की घटना को खुलासा नहीं कर सकें। जिसकी वजह से व्यापारियों व ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भजपुर बाजार में 16 नवम्बर को रामज्वेलर्स आभूषण की दुकान में दीवाल काट छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने तिजोरी तोड़ 15 हजार नकदी सहित लाखों रुपए के आभूषण चुरा ले गए।

 घटना की जांच पड़ताल में कोतवाली पुलिस जुटी ही थी कि 22 नवम्बर की रात को दीवाल में सेंध लगाकर घर में घुसे चोरो ने बरठी गांव निवासी दुलारे राय के घर मे रखे बक्से का ताला तोड़ उसमें रखा करधनी,छल्ला,पैजनी,मंगलसूत्र,कनफूल,लाकेट,मेहदी छल्ला व सोने की सिकड़ी एक पीस चुरा ले गए।

 सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल कर चोरी का मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन चोरों को पकड़ नहीं सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ