रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चन्दौली,
सकलडीहा l जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (ऊ० प्र०) लखनऊ के निर्देशन में तीन दिवसीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षको का गणित किट के प्रभावी उपयोग हेतु प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्या डा० माया सिंह द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजली करके किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के समस्त नौ ब्लाको के गणित अध्यापकों को चार सत्रों में प्रत्येक दिवस के लिए वाटा गया है। पहले दिन शिक्षको का रजिस्ट्रेशन प्रशिक्षण सामाग्री वितरण, सन्दर्भ दाताओं एवं प्रशिक्षक का परिचय कराया गया।
द्वितीय सत्र में संदर्भ दाताओ द्वारा गणित किट का परिचय, आवश्यकता एवं महत्व, गणित किट की उपलब्धता एवं सरलतम तरीके से रुचिपूर्ण प्रयोग करते हुए बच्चों को शिक्षा देने में प्रयोग आदि पर प्रकाश डाला गया।
इस प्रशिक्षण के प्रभारी सन्तोष कुमार गुप्ता (प्रवक्ता गणित), ने कहा कि गणित किट प्रयोग स्कूल में प्रत्येक दिन किया जाय। सुगमकर्ता एवं सन्दर्भता इन्दू श्रीवास्तव,जयनारायण यादव, रामाज्ञा शर्मा, कलाधर यादव, दीनदयाल पाण्डेय है।
प्रशिक्षण के दौरान डायट प्रवक्ता मंजू कुमारी, डा० राजश्री सिंह, राजेश सिंह,संजय कुमार सिंह, शशि कुमार, प्रमोद कुमार, विजय बहादुर सिंह, नवल किशोर सिंह, सन्दीप कुमार, सुमन दिपिका, मुकेश कुमार, साधना , अवनीश गुप्ता, रामाश्रय, मनोज, राजेन्द्र प्रताप, चन्द्रकांत राशिदअली आदि रहे।
0 टिप्पणियाँ