फोटो: सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर कृषि गोष्ठी में उपस्थित किसान और अधिकारी
सकलडीहा,ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को किसान गोष्ठी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधान मंत्री सम्मान निधि सहित पराली प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दिया गया। इस मौके पर खेतों में उन्नत पैदावार और कृषि यंत्रों पर मिलने वाली छूट पर जानकारी दी गयी।
किसान गोष्ठी में उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसान देश की अर्थवस्था में मजबूत अंग है। किसानों को बेहतर संसाधन के साथ उन्नत पैदावार को लेकर हर रोज नये तकनिकी का प्रयोग किया जा रहा है।
फोटो: सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर कृषि गोष्ठी में उपस्थित किसान और अधिकारी
रबी सीजन में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम व आत्मा योजना के अन्तर्गत विकास खंड स्तरीय एक दिवसीय कृषि निवेश मेला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना,पराली प्रबंधन और जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी किसानों की दी गयी।
अंत में किसानों को खेतों की पराली न जलाने की अपील किया। इस मौके पर ललिता कुमारी, अखिलेश त्रिपाठी, रामविजय यादव, प्रदीप सिंह, गौतम मौर्या, सौम्या ,पूनम, खुशबू आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ