Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ज्वलनशील पदार्थों का किया गया जांच

रिपोर्ट - संदीप कुमार मुगलसराय

चंदौली,
पीडीडीयू नगर।डाला छठ के बाद अब अप की ट्रेनों में भीड़ होने लगी है। पिछले दिनों ट्रेन में अगलगी की घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल व डाग स्क्वायड टीम ने ज्वलनशील पदार्थों की जांच पड़ताल किया।तेज हो गई है।यात्रियों से ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलने के लिए एलाउंस किया गया।

त्योहारी सीजन में ट्रेनों मे यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। कुछ यात्री उत्साह में ट्रेनों में पटाखे सहित अन्य ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलते हैं।जिससे ट्रेनों में आग लगने की संभावना रहता है।
मंगलवार की सुबह आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेनों,फुट ओवरब्रिज, पीएसबी हाल सर्कुलेटिंग एरिया मे ज्वलनशील पदार्थों की जांच पड़ताल की।

इस दौरान यात्रियों से ट्रेनों में डीजल, पेट्रोल, केरोसिन, माचिस, लाइटर, कुकिंग गैस, स्टोव, पटाखे आदि जैसे ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर न चलने के लिए चेताया। स्टेशन पर बीड़ी, सिगरेट आदि का सेवन न करने के लिए जागरूक किया।कहा।इस बाबत आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक पीके रावत व जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक पदार्थ आदि ले जाना तथा धूम्रपान करना पूरी तरह प्रतिबंधित और दंडनीय है।

 पकड़े जाने पर जुर्माना या जेल या फिर दोनों हो सकता है।इस दौरान उप निरीक्षक मुकेश कुमार, अर्चना मीना,उनि दीपेश कुमार,एस बी सिंह, रामचंद्र यादव, रमेश आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ