Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्काउटिंग एक ऐसी विधा है जो मानव जीवन को बनाती है आत्मनिर्भर-देवेंद्र यादव

कंपोजिट विद्यालय डेढ़ावल में पांच दिवसीय स्काउट,गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का समापन

चंदौली,
सकलडीहा l भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय डेढ़ावल में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट,गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में 22 स्काउट और 35 गाइड ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागतगीत व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

प्रशिक्षण कार्यशाला में काउंसलर महेंद्र कुमार द्वारा स्काउटिंग आंदोलन,उद्देश्य,प्रार्थना,प्रतिज्ञा,नियम,गांठ फांस बंधन,प्राथमिक उपचार,टेंट,पुल,गैजेट्स आदि निर्माण के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। शिविर के अंतिम दिन बच्चों द्वारा आकर्षक टेंट निर्माण किया गया साथ ही विभिन्न गैजेट्स तैयार किए गाय थे। जिसका अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया।

 मुख्य अतिथि, डॉ.देवेंद्र प्रताप यादव प्रांतीय प्रचार मंत्री शिक्षक संघ ने कहा कि स्काउटिंग एक ऐसी विधा है जो अल्प संसाधन में दुर्गम जगहों पर भी सुगम बना देती है। एक अच्छे स्काउटर के प्रमाण राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जे.पी.रावत है। जिन्होंने बिना किसी संसाधन के बग़ैर विभागीय फण्ड के इतना बड़ा आयोजन इस विद्यालय में आयोजित किए साथ ही अपने आधा दर्जन से अधिक बच्चों को राज्य पुरस्कार से लाभान्वित कराया।

फोटो: पांच दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण के समापन पर उपस्थित बच्चे और शिक्षक

 वही जिला संगठन कमिश्नर सैयद अली अंसारी ने प्रवेश,प्रथम सोपान एवं द्वितीय सोपान तथा तृतीय सोपान के बाद बच्चों को राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए शामिल कराया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष जय नारायण यादव ने कहा कि कंपोजिट विद्यालय डेढ़ावल विकास खण्ड ही नहीं पूरे जनपद का गौरव बढ़ाने में अग्रणी रहता है।कार्यक्रम राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाली जूली शर्मा,आरती गुप्ता,दुर्गा प्रजापति,ज्योति गुप्ता,अभिनव गुप्ता,मनीष कुमार आदि को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक मदन राम शर्मा सतीश कुमार, रूपेश कुमार सिंह,मोहसिन,सुशील पाण्डेय,विकास कुमार,पूनम ज्ञान प्रकाश,सुतीक्षण लाल श्रीवास्तव,अनिता श्रीवास्तव,नागेंद्र,भगवान दास , शिवमंगल,प्रियांशु तिवारी, प्रियंका सिंह, शालू सिंह,शिखा यादव ,अंकिता तिवारी दीपिका सिंह,रिचा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ