Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौबीस घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित - हिनौली अंधेरे में

मौज में बिजली विभाग - विद्युत उपभोक्ताओं के साथ क्रूर मजाक

चौबीस घंटे में भी बिजली का टूटा तार जोड़वा पाने में अक्षम है बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी

रिपोर्ट ! दिनेश चन्द्र 

चंदौली,डीडीयू नगर l भुपौली स्थित कुंडा फीडर से हिनौली गाँव को सप्लाई होने वाली बिजली की आपूर्ति चौबीस घण्टे से बाधित है। आये दिन यह समस्या लगातार बनी है। बिजली विभाग के अधिकारी , एस डी ओ, जेई अपने आप मे मस्त रहते है । समस्या का हल करने को कौन कहे, फोन तक उठाने की जहमत तक नही करते।

 भूपौली के बीमार विद्युत उपकेंद्र के बिजली उपभोक्ता बिजली की मनमानी कटौती , समय पर बिजली के फाल्ट नही ठीक होने से त्रस्त रहते है। बिजली के टूटे तारो को भी चौबीस चौबीस घण्टे में नही जोड़ पाने वाला बिजली विभाग इस रामराज में लोगो को लालटेन युग मे ले जा के ही छोड़ेगा।

सकलडीहा क्षेत्र की बदहाल सड़के ,और बिजली की समस्या प्रदेश सरकार के विकास की अलग ही कहानी बयां कर रहे है। सत्तारूढ़ दल के नेता रात्रि चौपाल लगाकर क्षेत्र के चमत्कारिक विकास की रटी रटाई पटकथा सुनाते है। जब कि पूरा जनपद सत्तादलधारी दल का है । क्षेत्र में केंद्र और कैबिनेट मंत्री , विधयाक और बड़े बड़े तोपधारी नेता सरकार में बड़े पदों पर आसीन है।

 हाल यह है कि मेरे द्वारा लिखे जाने तक बिजली के टूटे तार को चौबीस घंटे से ऊपर बीत पर भी नही जोड़ पाए है। बिजली विभाग में संविदा पर तैनात कर्मचारी बदहाल और परेशान है जिन्हें एक ओर मरम्मत के सामानों की आपूर्ति नही मिल पाती वही वेतनधारी अधिकारी , कर्मचारी सरकार और सरकारी धन को चूना लगा रहे है वही सरकार की छबि खराब करने में कोई कोर-कसर बाकी नही रख रहे है।
    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ