सकलडीहा - कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा फुल्ली में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से मड़ई नुमा मकान में आग लगने से चार हजार नकदी सहित हजारों रुपए के समान जलकर राख हो गए ।
रामकृत राजभर अपने मडई नुमा मकान में अपनी पत्नि धनशीरा के साथ सोया था l रात के बारह बजे गर्माहट महसूस हुई और उठकर देखा तो मड़ई जल रही है l उसने पास में सोई पत्नि को जगाया और भागकर किसी तरह बाहर निकले जिसके पैर आग से जल गए l
उसकी आखों के सामने ही उसके घर गृहस्थी के समान जलने लगे जिसमें दो बकरी, खानें का राशन, 4000 रुपए, बिस्तर कपड़े आधार, राशन कार्ड, चारपाई पलंग, मोबाइल आदि लगभग 2 से 3 लाख रुपए का नुक़सान हुआ ।
यहाँ तक कि पहनने के लिए कपडे भी नहीं बचा l हल्का लेखपाल विजय यादव ने मौका मुआयना किया । आस -पास के ग्रामिणों ने आर्थिक मदद किया ।
0 टिप्पणियाँ