चंदौली,
चहनियाँ l माँ खांडवारी महाविद्यालय एम ए की छात्रा निशा बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आस्ट्रेलिया में खेलने जायेगी । क्षेत्र ,जनपद,माता पिता का नाम रौशन करने वाली निशा के महाविद्यालय पहुचने पर जूनियर खिलाड़ियों ने माला पहनाकर व कोच डा० अजय सिंह ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया ।
बेलवानी गांव निवासी कमलेश यादव किसान है । माता गुलाबी देवी गृहणी है । निशा यादव मां खंडवारी महाविद्यालय में एम ए की छात्रा है । 23 नबम्बर को नागलैंग में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है । 30अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता वाराणसी में सम्पन्न हुआ । अब 15 जुलाई 2024 को आस्ट्रेलिया में अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलनी जायेगी ।
राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर लौटी निशा का विद्यालय पर पहुचने पर जूनियर खिलाड़ियों ने माला पहनाकर स्वागत किया । वही कोच ने मिठाई खिलाकर छात्रा का प्रोत्साहन किया । इस दौरान महाविद्यालय के निदेशक डा० आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि निशा शुरू से ही खेलने में अच्छी है । मैं धन्यबाद देता हूं कोच को जिन्होंने आज इस स्तर पर पहुचाया । निश्चित ही आस्ट्रेलिया में महाविद्यालय,माता पिता व जनपद का नाम रौशन करेगी ।
0 टिप्पणियाँ